
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में 1.31 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 547 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। विभाग को हर महीने केवल 7 से 8 करोड़ रुपये की वसूली हो पा रही है। वहीं सरकारी कार्यालयों पर भी 60 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल लंबित है। बकाया बढ़ने से बिजली खरीद और रखरखाव प्रभावित हो रहा है, जिसका असर आपूर्ति पर पड़ सकता है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की। एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।