
भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, कलाकारों व अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
कुशीनगर। कसया विकासखंड के सिरसिया खोहिया गांव में आयोजित श्रीश्री हनुमंत महायज्ञ के दौरान मंगलवार की देर रात रामलीला का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा यज्ञ परिसर भक्तिमय हो उठा।शुभारंभ के बाद ओम प्रकाश जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। राम नाम का स्मरण मनुष्य को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से परिचित कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान आयोजक शेषनाथ राव, उपाध्यक्ष गोविंद राव, उदय शंकर राव, वीरेंद्र कुशवाहा और मिठाई कुशवाहा ने भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर आयोजक सचिन पांडेय, वृंदावन से पधारे कथावाचक राजनारायण तिवारी, अभिषेक तिवारी, आशुतोष पांडेय, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।