
सुलतानपुर। साइबर ठगों ने अब पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कोतवाली नगर में तैनात दरोगा रामप्रेम कनौजिया के मोबाइल पर एपीके फाइल का लिंक भेजकर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से दो बार में 1.69 लाख रुपये निकाल लिए। अनजाने में लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से रकम निकाल ली गई। ठगी का पता चलने पर दरोगा ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।