news-details

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना प्रक्रिया

You can share this post!

 

 

अमेठी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ पूजा साहू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के साथ समन्वय बैठक कर आवश्यक प्रशिक्षण और तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जनगणना के तहत 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वगणना की जा सकेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर 40 प्रश्नों के जरिए परिवारों की जानकारी जुटाएंगे। बैठक में एडीएम ज्योति सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।