news-details

रामराजी सरस्वती बालिका विद्यालय में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव

You can share this post!

 

 

 

सुलतानपुर। रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिशु से तरुण वर्ग तक के विद्यार्थियों ने राम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने माल्यार्पण कर झांकी का स्वागत किया, वहीं आचार्य बहनों ने पुष्पवर्षा की। छात्राओं ने रंगोली बनाई, दीप सजाए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन एवं दीपावली के महत्व को बताया। प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता, प्रेम, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रमुख प्रीति सिंह ने धनतेरस से भैया दूज तक पांच पर्वों की विशेषता बताते हुए दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम के उद्घोष और शुभकामनाओं के साथ हुआ।