
पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। धनतेरस पर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन योजना की शुरुआत हुई। इसके तहत मध्यान्ह भोजन के साथ बच्चों को गर्म मीठा हलुआ वितरित किया गया। कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने योजना का शुभारंभ कराया। विद्यार्थियों को खिचड़ी और तहरी के साथ हलुआ परोसा गया। भादर में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को भी हलुआ खिलाया गया। अब प्रत्येक शुक्रवार को मध्यान्ह भोजन के साथ बच्चों को हलुआ और उपमा वितरित किया जाएगा।