
पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सब-जूनियर और सीनियर बालक फुटबॉल खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल 13 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 14 नवंबर को अयोध्या में मंडल ट्रायल देंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर तक गोंडा में आयोजित होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए खेल विभाग ने खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।