
Pardarshi Vikas News Kanpur
हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में 18 अप्रैल को प्रस्तावित ‘लव जिहाद के विरुद्ध सनातन जागरूकता जुलूस’ को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों की तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह जुलूस सुबह 10:30 बजे जीएनके कॉलेज से शुरू होगा और इसके माध्यम से जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में समिति से जुड़े योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा कि कुछ मामलों में युवतियों से पहचान छिपाकर संबंध बनाने, बाद में विवाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और पारिवारिक-सांस्कृतिक बदलाव के आरोप सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से सामाजिक संतुलन प्रभावित होता है और इसे रोकना आवश्यक है।
हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक पियूष रंजन सनातनी ने कहा कि विवाह के बाद बच्चों की परवरिश और सांस्कृतिक पहचान को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों से पारंपरिक संस्कृति प्रभावित होती है।
समिति के डॉ. अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 अप्रैल से बेटियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वहीं मयंक त्रिपाठी, टिंकू वाल्मीकि और अमित सिंह रोबिन ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रेम का सम्मान किया जाएगा, लेकिन धोखे और जबरन बदलाव का विरोध होगा।
कार्यक्रम में आर.सी. शर्मा, कुशल पाल सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, अमित चौहान, आलोक दुबे, नीरज श्रीवास्तव, शिखा पांडे और अलका कालरा सहित कई लोग मौजूद रहे।