
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। औरैया साइबर थाना पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 101 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर थाना टीम ने विभिन्न थानों से प्राप्त शिकायतों पर तकनीकी माध्यम से कार्रवाई की। CEIR पोर्टल की मदद से IMEI नंबर के आधार पर अलग-अलग स्थानों से मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर बिल, IMEI नंबर, आधार कार्ड और पहचान पत्र के साथ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही संचार साथी एप का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस के अनुसार CEIR पोर्टल गुम मोबाइल की तलाश और बरामदगी में काफी उपयोगी साबित हो रहा है। कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक हेमंत चौधरी समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।