
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह 13 अगस्त को पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। ऐश्वर्य राज सिंह सुबह 10 बजे वंदे भारत ट्रेन से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 11 बजे राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।चारबाग से प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां की हैं। दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय में उनका पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से औपचारिक परिचय कराया जाएगा। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह संगठन की प्राथमिकताओं और उत्तर प्रदेश में पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगेऐश्वर्य राज सिंह ने TCS में 11 वर्षों तक कार्य किया है और दो वर्ष अमेरिका के मिनियापोलिस में भी रहे। सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने किसान सशक्तिकरण, खेल प्रतियोगिताओं और चिकित्सा शिविरों के माध्यम से योगदान दिया है। उनका जुड़ाव डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के PURA मिशन से भी रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी।