
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की ओर से 13 जुलाई को महमूरगंज स्थित शुभम बैंक्वेट हॉल में भव्य राजस्थानी मेले का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के उद्यम, हस्तकला और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजन समिति के अनुसार मेला सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा, जिसमें करीब 70 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में देश के विभिन्न राज्यों की हस्तकलाएं, फैशन, आभूषण, गृह सज्जा सामग्री और पारंपरिक व्यंजनों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा।मेले के प्रमुख आकर्षणों में डायमंड ज्वेलरी, डिजाइनर साड़ियां, राखियां, ठाकुर जी के श्रृंगार एवं आभूषण, होम डेकोर उत्पाद, आधुनिक परिधान और बच्चों के लिए विभिन्न उपयोगी व आकर्षक सामग्री शामिल रहेगी।आयोजकों ने बताया कि यह मेला महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और उन्हें व्यापक मंच उपलब्ध कराने का अवसर देगा। साथ ही शहरवासियों को खरीदारी, मनोरंजन और पारिवारिक आनंद का अनूठा अनुभव भी मिलेगा।मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा ने वाराणसीवासियों से परिवार और मित्रों के साथ मेले में शामिल होकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने और इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।