news-details

15 माह पहले हुई थी शादी, दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS झांसी। दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस ने मृतका प्रिया के पति भरत व्यास को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिया की शादी करीब 15 माह पहले हुई थी और सोमवार को वह अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली थी। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था।मृतका के पिता विनोद कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति भरत व्यास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं।परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रिया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि कई बार नकद और ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये देने के बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं और लगातार अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही थी।घटना से एक रात पहले प्रिया की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। अगले दिन उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे, जहां उन्हें परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई।समथर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।