news-details

21 दिन में फिर खड़ा हुआ बनारस स्वर्ण कला केंद्र, री-लॉन्चिंग के दूसरे दिन विधायक सुशील सिंह ने किया अवलोकन

You can share this post!

 

 

 

वाराणसी । महमूरगंज स्थित बनारस स्वर्ण कला केंद्र के तीन दिवसीय री-लॉन्चिंग समारोह के दूसरे दिन आज सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शोरूम का अवलोकन किया और शोरूम के नए आधुनिक स्वरूप की सराहना की। उल्लेखनीय है कि बीते 10 सितंबर को बनारस स्वर्ण कला केंद्र में भीषण अग्निकांड हो गया था, जिसमें पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया था। लाखों के जेवरात और साज-सज्जा खाक होने के बाद ग्राहकों को हो रही असुविधा को देखते हुए शोरूम के अधिष्ठाता प्रिंस जायसवाल ने इसे चुनौती के रूप में लिया। उनके अथक प्रयास और दिन-रात की मेहनत से मात्र 20 दिनों के रिकॉर्ड समय में ही शोरूम को पहले से भी अधिक आधुनिक और भव्य रूप में तैयार कर 1 नवंबर को री-लॉन्च कर दिया गया। शोरूम के री-लॉन्चिंग के अवसर पर 1 नवंबर से 3 नवंबर तक तीन दिवसीय भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह के दौरान जेवरात की खरीद पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। इस अवसर पर शोरूम के अधिष्ठाता प्रिंस जायसवाल ने बताया, "हम अपने ग्राहकों से कहना चाहते हैं कि हमारी दुकान अब फिर से 1 नवंबर से खुल गई है। हम अपने ग्राहकों के प्यार और विश्वास के लिए आभार जताते हुए इस बार हर जेवर पर सिर्फ 3 प्रतिशत मेकिंग चार्ज ले रहे हैं और डायमंड के जेवरात पर कोई भी मेकिंग चार्ज नहीं लिया जा रहा है। इससे ग्राहकों को जेवर खरीदने में बहुत बड़ा फायदा मिलेगा।" उन्होंने आगे बताया कि दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर को देखते हुए यह विशेष ऑफर रखा गया है। इसके साथ ही उद्घाटन समारोह के दौरान आने वाले प्रत्येक ग्राहक को हर खरीद पर एक निश्चित उपहार भी प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर सुमित कुमार जायसवाल, पूजा जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, राघवेंद्र सिंह यादव, मंजू देवी, आशीष सिंह और डॉ. सुजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।।