news-details

150 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। मोहनगंज थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत चेकिंग के दौरान दो तस्करों को 150 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी बाइक भी सीज कर दी। पुलिस के अनुसार देर रात करीब एक बजे संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान बजाज डिस्कवर बाइक सवार नदीम निवासी ऊसर आशापुर रूरू और मेहताब रजा निवासी रस्तामऊ को रोका गया। तलाशी में नदीम के पास से 80 ग्राम और मेहताब के पास से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार नदीम का आपराधिक इतिहास भी बताया गया है।