news-details

17 जून को होंगी योग व रचनात्मक प्रतियोगिताएं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न योग एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।मास्टर ट्रेनर शशिराज सेठ ने बताया कि योगासन, आशु भाषण, पोस्टर निर्माण, रंगोली तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं 17 जून को प्रातः 9 बजे नगर पालिका इंटर कॉलेज, औरैया में आयोजित होंगी। कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के सहयोग से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को योग के महत्व से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना है। योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होगा।आयुष विभाग ने जनपद के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागियों से निर्धारित तिथि और समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को भी नई दिशा प्रदान करेंगे।