news-details

17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची अभियान

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। खड्डा तहसील में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन संबंधी बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची को अद्यतन करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने पर चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। दोनों दिन बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथों पर उपस्थित रहेंगे। पात्र नागरिक नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भर सकते हैं।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पात्र युवाओं को जागरूक करने की अपील की, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। साथ ही सभी बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जर्जर या मतदाताओं से अधिक दूरी पर स्थित बूथों के संबंध में दो दिनों के भीतर कार्यालय में आवेदन देने को कहा, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधियों सहित वीआरसी राजन मद्धेशिया उपस्थित रहे।