news-details

2007 की तरह इस बार भी मायावती को CM बनाएगा ब्राह्मण समाज: जितेंद्र मिश्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ जगदीशपुर/अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल 26अगस्त को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बसपा नेताओं ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के बीच जनसम्पर्क किया।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ 2027के विधानसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से कार्यकर्ताओं को कैडर भी देंगे।बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, मंडल प्रभारी शिवराम, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, मंडल प्रभारी दिनेश गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार कोरी ने सोमवार को तिलोई, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जनसंपर्क किया। विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद , धर्मराज कोरी, विजय कुमार गौतम, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, जितेन्द्र सरोज, शमशेर बौद्ध, विजय गौतम, श्याम कुमार आदि पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी के जोन में सेक्टर और बूथ कमेटियों के साथ संवाद किया।


सर्वसमाज बसपा के साथ,2027में  बहन जी मुख्यमंत्री बनेंगी
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों के शासन को देख चुकी है। दोनों दलों ने जनता को छलने के अलावा और कोई काम नहीं किया। उत्तर प्रदेश की जनता गरीबी, मंहगाई, बेरोज़गारी और खराब कानून व्यवस्था से दुःखी है। रक्षाबंधन पर्व के पहले चीनी के दाम आसमान पर हैं। सरकार छोटे और मझोले दुकानदारों और गरीबों की जेब पर डाका डाल रही है।जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज 2007की तरह ही इस चुनाव में बसपा के झंडे के साथ रहेगा और पांचवी बार बहन मायावती जी की सरकार बनाएगा।