
Pardarshi Vikas News Mathura
कोसीकलां में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा का दौरा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक रहा। उनके आगमन को लेकर भाजपा नेता तरुण सेठ के आवास पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर एकजुटता का संदेश दिया।
अपने संबोधन में विनीत शारदा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए विकास कार्यों को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक मंच पर तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि 2027 का चुनाव अभी से तैयारी का समय है और संगठन की मजबूती ही जीत की कुंजी होगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन समेत कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प लिया।