news-details

21 जुलाई को गुजैनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं मोतियाबिंद शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गुजैनी स्थित ए-ब्लॉक झूलेलाल मंदिर परिसर में 21 जुलाई को भगवान झूलेलाल चालिहा महोत्सव के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत, गुजैनी के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद, धुंधला दिखाई देना, चश्मे की जांच, आंखों से पानी आना, नाखूना, नासूर सहित अन्य नेत्र रोगों की जांच की जाएगी। महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी रोगों की जांच एवं परामर्श भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा गठिया, कमर, कंधे और घुटनों के दर्द सहित विभिन्न बीमारियों के लिए होम्योपैथिक परामर्श एवं नि:शुल्क दवा वितरण किया जाएगा।शिविर में शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की भी नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान कार्ड धारकों के मोतियाबिंद का नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण (फेको पद्धति) बिना चीरा और बिना टांके के किया जाएगा।आयोजकों ने इच्छुक मरीजों से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 8887457765 पर संपर्क किया जा सकता है।