news-details

22वां श्याम महोत्सव कल, भव्य श्याम दरबार बनेगा आकर्षण

You can share this post!

 

कानपुर। श्री श्याम जी सखा मंडल (पंजी.) द्वारा 22वां श्री श्याम महोत्सव 30 अगस्त 2026 को होटल दि ब्रिज, जरीब चौकी के पास जीटी रोड, कानपुर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 2 बजे बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर होगा। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।महोत्सव के लिए पर्यावरण अनुकूल भव्य श्याम दरबार तैयार किया जा रहा है। कोलकाता और जयपुर से आए करीब 20 कारीगर कई दिनों से दरबार को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। विशेष पुष्पों से बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बाबा श्याम के तीन दिव्य स्वरूपों के एक साथ दर्शन होंगे। एक स्वरूप में बाबा लीले घोड़े पर विराजमान होंगे, मध्य में भव्य विग्रह और तीसरे स्वरूप में बाबा कृष्ण रूप में दर्शन देंगे। इसके साथ राम दरबार और शिव परिवार की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।भजन संध्या में कोलकाता के शुभम रूपम, नीमच की कनिका ग्रोवर, जयपुर के चैतन्य दधीचि और कानपुर के संदीप दीक्षित प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का देशभर में सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। प्रेस वार्ता में अनमोल अग्रवाल सहित मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।