
PARDARSHI VIKASH NEWS समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 28 और 29 जून को प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे के दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे।28 जून को अखिलेश यादव सुबह 11:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे शहर के रुद्राक्ष होटल में मीडिया से बातचीत करेंगे। शाम 5 बजे वह अशोक नगर, नेवादा स्थित एक सपा नेता के आवास जाएंगे और शाम 5:30 बजे करैली में महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तिखार हुसैन एडवोकेट के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम प्रयागराज में होगा।29 जून को सुबह 11 बजे होटल रेडिसन में आयोजित 'विजन इंडिया' बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे वह फिर मीडिया को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे अलोपीबाग स्थित विधायक संदीप पटेल के आवास पहुंचकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दौरे को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।