news-details

3 से 5 जुलाई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशन में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय ने जिले के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका तैराकों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित होगी। जूनियर ग्रुप-1 में वर्ष 2008 एवं 2009 तथा ग्रुप-2 में वर्ष 2010 एवं 2011 में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई, व्यक्तिगत मेडले और रिले स्पर्धाएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में 50 मीटर से लेकर 1500 मीटर तक की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम पांच स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा। जिला खेल कार्यालय ने स्कूलों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करने की अपील की है, ताकि जिले के खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।