news-details

3 दिन तक घर में पड़ी रही लाश, किसी को नहीं लगी भनक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर में गन फैक्ट्री से सेवानिवृत्त 92 वर्षीय ईबख्श का सड़ा-गला शव उनके घर के एक बंद कमरे से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव करीब तीन दिन पुराना था और दुर्गंध फैलने के बाद परिजनों व पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। ईबख्श घर के निचले हिस्से में अकेले रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। परिजनों के अनुसार 9 जून से ईबख्श दिखाई नहीं दिए थे। पहले परिवार को लगा कि वह अपने कमरे में आराम कर रहे हैं, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद रावतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और रेलवे स्टेशन, अस्पतालों सहित अन्य स्थानों पर उनकी तलाश की गई।शुक्रवार को घर के आसपास तेज दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर ईबख्श का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़-गल चुका था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि घर में शव पड़े रहने के बावजूद कई दिनों तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।