
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। श्री बालाजी सेवा समिति की बैठक रविवार को बर्रा आठ स्थित आलोक शिशु ज्ञानस्थली में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष सुशीलचन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी महोत्सव बर्रा आठ के एफ ब्लॉक स्थित बालाजी पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने चर्चा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।अध्यक्ष ने कहा कि श्री बालाजी महोत्सव धार्मिक आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें श्रद्धालुओं की सहभागिता से वातावरण भक्तिमय बनता है। समिति की ओर से महोत्सव को व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की गई।बैठक में महामंत्री उमाशंकर त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, आर्यन श्रीवास्तव, सुमित पटेल, सत्येंद्र, पंकज, अवनीश, आकाश और गोविन्द सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति बनी।