news-details

31 दिसंबर तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड, डीएम ने दिए निर्देश!

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए जिले में 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को सभी पात्र लोगों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। अभियान में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, अन्त्योदय एवं पात्र राशन कार्ड धारकों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और निर्माण श्रमिकों पर विशेष जोर दिया गया है। डीएम ने ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। उन्होंने पात्र लोगों से अभियान के दौरान कार्ड बनवाने की अपील की।