news-details

3200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क में बड़ी कार्रवाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। 3200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी फर्मों के जरिए काले धन को सफेद करने के मामले में कानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महीने से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी फैज आलम को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फैज मुख्य आरोपी महफूज उर्फ पप्पू छुरी का बेटा है और उसके खिलाफ पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, मामले का खुलासा 16 फरवरी को चकेरी क्षेत्र में हुई 24 लाख रुपये की लूट की जांच के दौरान हुआ था। जांच में पुलिस को 68 बैंक खातों के जरिए करीब 3200 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली। आरोप है कि फर्जी फर्मों और बैंक खातों के माध्यम से हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।पुलिस इससे पहले महफूज समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि फैज फरार था। जांच में सामने आया कि वह अपने पिता के साथ हवाला कारोबार संभालता था। मंगलवार रात पुलिस ने उसे लखनऊ की केंद्रांचल पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया।मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईडी ने पुलिस से अब तक की कार्रवाई और आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा मांगा है।पुलिस जांच में टेनरी, कबाड़ और स्लॉटर कारोबार से जुड़े संदिग्ध लेनदेन के तार कई राज्यों तक जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।