
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में नदी के किनारे स्टोन पीचिंग का किया गया था यह कार्य 2023- 24 में काम की शुरुआत हुई थी काम पूरा हुआ 2025 लगभग अप्रैल मई के महीने में यह मामला जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत इछावर एवं लसड़ा बसधरी यमुना नदी के किनारे तथा बड़ोखर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनवारा में भी केन नदी किनारे स्टोन पीचिंग का कार्य किया गया था। आज गंगा समग्र कानपुर प्रांत बांदा के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने अपनी टीम के साथ जब बड़ोखर ब्लाक के अंतर्गत कनवारा में केन नदी के किनारे देखा कि स्टोन पीचिंग नदी के बाढ़ में एक भी ना टिक पाई और पूरी स्टोन पीचिंग बह गई है। आज इसी दौरान ग्राम पंचायत कंवारा के ग्रामवासी ने बताया कि जब सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा यहां पर काम कराया जा रहा था तब इसका विरोध किया गया था कि कार्य योजना अच्छी तरीके से करें अन्य की स्थिति पर इसकी यहां कोई जरूरत नहीं है। आज ग्राम पंचायत के ग्रामवासी एक डर के साए में जी रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर बाढ़ आती है इस बार आधे से ज्यादा गांव पानी में बह सकता है इसके जिम्मेदार सिंचाई विभाग प्रांतीय इकाई खंड 3 होगा। आगे इसी प्रकार दो जगह और स्टोन पीचिंग का काम हुआ वहां पर भी इसी प्रकार के हालात हैं लगातार मामला उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ना अभी तक कोई जांच हुई है। जो की कुछ दिन पहले मंडलायुक्त महोदय जी को अवगत कराया गया था उन्होंने आश्वासन दिया था कि हम टेक्निकल कमेटी गठित करके इसकी जांच कराई जाएगी लेकिन अभी तक कोई टेक्निकल कमेटी नहीं गठित की गई ना ही जांच कराई गई है। जो की लगातार इस मामले को लेकर बांदा के विभागीय जिम्मेदार अधिकारी पूज्य महाराज जी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इतने बड़े मामले को लगातार दबाया जा रहा है और इस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं हो रही। जो कि इस घटना को लेकर पूरे बांदा जनपद में एक बहुत बड़ा घोटाला उजागर हुआ है उसे घोटाले पर सब की नजर बनी हुई है कि आखिरकार कार्रवाई क्यों नहीं हो रही यह एक सोचने का विषय है। आखिरकार सिंचाई विभाग प्रांतीय खंड 3 पर किसका संरक्षण बना हुआ है जो कि आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई लगातार ग्रामीणों के द्वारा भी इस पर विरोध किया जा रहा है लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है।