
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में करीब 39 वर्षों तक वरिष्ठ सहायक के पद पर सेवाएं देने के बाद सूर्यभानु पांडेय सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने भावभीनी विदाई दी।विदाई समारोह में सहकर्मियों ने सूर्यभानु पांडेय के सरल, सहज और सहयोगात्मक व्यवहार के साथ उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पित कार्यशैली को याद किया। सहकर्मियों ने कहा कि लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन किया। अपने व्यवहार के कारण उन्होंने सहकर्मियों के बीच विशेष स्थान बनाया।सेवानिवृत्ति के अवसर पर सूर्यभानु पांडेय ने बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक में बिताए 39 वर्ष उनके जीवन के बेहद महत्वपूर्ण और यादगार वर्ष रहे हैं। इस दौरान सहकर्मियों से मिले सहयोग और स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगे।समारोह में मौजूद लोगों ने सूर्यभानु पांडेय को स्वस्थ, सुखद और सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा परिवार के साथ आनंदमय जीवन की कामना की।