
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर जनपद में गोवंश तस्करी और गो-हत्या के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तमकुहीराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा से 40 किलोग्राम गौमांस बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, बुधवार 27 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान एक इलेक्ट्रिक रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी में रखा 40 किलो गौमांस बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने बिहार निवासी मो. मेराज पुत्र मो. इदरीश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सीतामढ़ी जिले के रूनी सैदरपुर थाना क्षेत्र के मननपुर गांव का निवासी बताया गया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 04 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा परिवहन में प्रयुक्त ई-रिक्शा नंबर UP 57 CT 0639 भी बरामद किया है।इस मामले में थाना तमकुहीराज पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, उपनिरीक्षक शम्भू प्रसाद साहनी सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।