news-details

5 अगस्त तक अपडेट करें छात्रवृत्ति प्रोफाइल: डीआईओएस

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी।  छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा बैठक में डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने सभी शिक्षण संस्थानों को 5 अगस्त तक मास्टर डाटा और प्रोफाइल अपडेट करने तथा 25 अगस्त तक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में ओटीआर, बायोमैट्रिक सत्यापन, एनपीसीआई मैपिंग और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।