news-details

54 किसान कृषि विश्वविद्यालय के भ्रमण पर रवाना

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती और उसके उपभोग के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को अमेठी के 54 किसानों का दल जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने बस को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज की खेती, उसके महत्व और कृषि संबंधी जानकारियों से परिचित कराना है, ताकि वे आधुनिक कृषि तकनीकों को समझकर खेती में उनका लाभ उठा सकें। मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और किसानों को इसके प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के भ्रमण उपयोगी माने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार और तकनीकी सहायक फूलचंद्र सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।