
धर्मार्थ कार्य योजना शामिल की गई हैं 23 सड़कें
घुईसरनाथ-चंदिकन मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले के जनप्रतिनिधियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27में लोक निर्माण विभाग को सड़कों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के 61प्रस्ताव दिए हैं। इनमें से कई सड़कों के प्रस्ताव धर्मार्थ योजना के अन्तर्गत दिए गए हैं।डी एम संजय चौहान की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से 818.3750करोड की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है।शासन को भेजी गई कार्ययोजना में अमेठी विधानसभा की 12, गौरीगंज विधानसभा की 18, जगदीशपुर विधानसभा की25और तिलोई विधानसभा की छः सड़कें शामिल हैं। इनमें से 23सडके धर्मार्थ योजना और 38 सड़कें एम डी आर/ओ बी आर-,आर वाई स्कीम में ली गई हैं।सांसद किशोरी लाल शर्मा ने 12,एम एल सी गोविंद नारायण शुक्ला ने 12, विधायक राकेश प्रताप सिंह ने 16,एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने दो सड़कों का प्रस्ताव दिया है। विधायक सुरेश पासी ने भी एक दर्जन से अधिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया है। विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने अमेठी विधानसभा की 12सडकों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव दिया है।तीन सड़कें धर्मार्थ योजना के अन्तर्गत ली गई हैं। प्रतापगढ़ जिले के पौराणिक और ऐतिहासिक शिव मंदिर घुईसरनाथ तक जाने वाले अमेठी शाहबरी धनापुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम 5किमी लम्बाई में कराया जाएगा। अमेठी संग्रामपुर चंदिकन मार्ग पर 5किमी लम्बाई में सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराए जाने का भी प्रस्ताव है।कालिकन धाम के परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण -2किमी लम्बाई में कराया जाएगा।एम एल सी गोविंद नारायण शुक्ला ने अमेठी ककवा मार्ग, पीपरपुर -भेंटुआ मार्ग और अमहट -भादर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का भी प्रस्ताव दिया है।

सांसद ने भेजे सड़क विकास प्रस्ताव
सांसद किशोरी लाल शर्मा की ओर से सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए दिए गए एक दर्जन प्रस्ताव जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से सम्बंधित हैं। सभी प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है।