news-details

7 अक्टूबर को औरैया में निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया।

भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को औरैया में भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे शहीद पार्क से होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन से होगी। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने बताया कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। भाजपा नेताओं ने कहा कि अभियान के माध्यम से सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।