
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी बार एसोसिएशन ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और सचिव अनिल तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि 7 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे।पदाधिकारियों ने बताया कि 24 जुलाई को अधिवक्ताओं की 10 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद 28 जुलाई को समस्याओं के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। एसोसिएशन ने प्रशासन से तय समय में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।