news-details

8 जून को हो सकती है INDIA ब्लॉक की अहम बैठक, विपक्षी एकजुटता पर होगी चर्चा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS विपक्षी गठबंधन INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की एक महत्वपूर्ण बैठक 8 जून को नई दिल्ली में आयोजित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रमुख विपक्षी नेताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है, जहां केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ साझा रणनीति और विपक्षी एकता को मजबूत करने पर चर्चा होगी।बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख Mamata Banerjee, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख Uddhav Thackeray, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav और कांग्रेस नेता Rahul Gandhi समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।सूत्रों के मुताबिक हाल के विधानसभा चुनावों के नतीजों, विभिन्न राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों और आगामी चुनावी चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी। तृणमूल कांग्रेस बंगाल में अपने नेताओं पर कथित हमलों का मुद्दा भी बैठक में उठा सकती है और अन्य सहयोगी दलों का समर्थन मांग सकती है।हालांकि, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के इस बैठक में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं Aam Aadmi Party पहले ही INDIA गठबंधन से दूरी बना चुकी है, इसलिए उसके शामिल होने की संभावना नहीं मानी जा रही।गौरतलब है कि INDIA गठबंधन का गठन 2023 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से किया गया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन को 234 सीटें मिली थीं, जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विपक्षी दलों को उम्मीद है कि आगामी बैठक से गठबंधन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।