news-details

90 फ्रूटीपैक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

You can share this post!

 

बरवापट्टी पुलिस ने 16.20 लीटर शराब की बरामद, 11,700 रुपये आंकी गई कीमत

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरवापट्टी पुलिस ने एक युवक को 90 अदद 8 पीएम फ्रूटीपैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 16.20 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 11,700 रुपये है।पुलिस के अनुसार, 10 और 11 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। तलाशी में एक बोरे से एक पेटी में रखे 48 फ्रूटीपैक और एक झोले से 42 फ्रूटीपैक बरामद हुए। कुल 90 फ्रूटीपैक शराब मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुशवाहा पुत्र राधा भगत, निवासी अमवादीगर पश्चिम टोला, थाना बरवापट्टी, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।पुलिस ने इस मामले में थाना बरवापट्टी में मुकदमा अपराध संख्या 122/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक इकराम खान, कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रतीक कुमार राय और महिला कांस्टेबल रीना शामिल रहीं।