
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौरेया तालाब परिसर में आयोजित "परमार्थ योग शाखा" कार्यक्रम में योग साधकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न योगासन कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेता आदर्श पाण्डेय ने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। अन्य वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है।गौरेया तालाब परिसर में आयोजित इस योग सत्र में प्रतिभागियों ने एकाग्रता एवं मानसिक शांति के लिए ध्यान साधना भी की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे वातावरण में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देखने को मिला। योग दिवस के इस कार्यक्रम में बच्चे महिलाओं सहित पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।