news-details

आंबेडकर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है।इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सहमंत्री और कोषाध्यक्ष समेत पांच प्रमुख पदों के लिए कुल 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी और अनिल कुमार श्रीवास्तव के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप यादव और आशु सिंह ने नामांकन किया है।महामंत्री पद पर सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह चौहान, निखिल शर्मा और सुमित कुमार उम्मीदवार हैं। सहमंत्री पद के लिए सतीश कुमार मौर्य, राहुल चाहर, प्रभा शंकर गौड़ और राहुल पचौरी मैदान में हैं।कोषाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें निशांत पचौरी, पवन कुशवाह, ईशान शर्मा, अशोक कुमार और काली चरण यादव शामिल हैं।नामांकन के बाद अब पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी। चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवारों को इसके बाद मैदान में उतरने का मौका मिलेगा।चुनाव अधिकारी प्रो. ब्रजेश रावत की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।