news-details

आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई, जबकि कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नुकसान की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त सर्वे टीम को गांवों में भेजने के निर्देश दिए। टीम फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। डीएम ने कहा कि 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पाए जाने पर नियमानुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा कराने की अपील की। किसानों ने जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।