news-details

आराधना मिश्रा ‘मोना’ से मिले प्रदीप सिंघल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि आराधना मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।प्रदीप सिंघल ने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी अमेठी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बेहतर चुनावी परिणाम हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से पार्टी को प्रदेश में मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश श्रीवास्तव, शिवशंकर उपाध्याय और सर्वेश सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई गई।