news-details

आर्य महिला पीजी कॉलेज में ‘वॉल ऑफ सर्जना’ का शुभारंभ

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज, चेतगंज में सोमवार को छात्र-पत्रिका ‘सर्जना’ की ‘वॉल ऑफ सर्जना’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना दुबे ने रिबन काटकर रचनात्मक मंच का उद्घाटन किया और पत्रिका के नए लोगो का अनावरण किया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।प्राचार्य प्रो. रचना दुबे ने कहा कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में विद्यार्थियों में मौलिक चिंतन और स्वतंत्र अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। ‘वॉल ऑफ सर्जना’ छात्राओं को अपने विचार, अनुभव और रचनात्मक प्रतिभा साझा करने का अवसर प्रदान करेगी।सर्जना संपादक मंडल की सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. अपर्णा पांडेय और डॉ. ममता यादव ने आगामी विशेषांक की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि ‘सर्जना 2026–27’ का विशेषांक ‘ज्ञान-परंपरा से विकसित भारत @ 2047’ विषय पर आधारित होगा। इसमें भारतीय ज्ञान-परंपरा, कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान और पर्यावरण से संबंधित रचनाएं शामिल होंगी।इस बार पत्रिका प्रिंट के साथ ऑनलाइन माध्यम में भी उपलब्ध होगी। पूर्व छात्राओं की रचनाओं के लिए ‘एलुमनाई कॉर्नर’ भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में प्रो. सुचिता त्रिपाठी, प्रो. अनामिका दीक्षित, डॉ. पूनम पांडेय, डॉ. अनीता सिंह और डॉ. संध्या श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। अंत में संपादक मंडल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।