
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/मुंशीगंज।गुरुवार को राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की गई। संस्थान की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग लैब, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग लैब तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग वर्कशॉप में विधि-विधान से पूजा आयोजित हुई। इसमें संस्थान के निदेशक डॉ. शशांक श्रीवास्तव ने विधिवत पूजा अर्चना किया।निदेशक डॉ. शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का शिल्पकार और निर्माण एवं तकनीक का देवता माना जाता है। भारतीय परंपरा में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। यह दिवस इंजीनियरिंग, तकनीकी कौशल, औजारों और कार्यस्थल के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान के साथ नवाचार, रचनात्मकता और जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. चंदा रानी, एसपी पांडेय, अजय मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, डॉ. आशीष कुमार त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।