
सुरेश चंद्र ने संभाला अमेठी डिपो का एआरएम पद
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रहे काशी प्रसाद ने अयोध्या क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को वे अमेठी आए और विदाई और सम्मान समारोह में शामिल हुए। रोडवेज कर्मियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित करते हुए गाजे बाजे के साथ भावभीनी विदाई दी।विदाई और सम्मान समारोह में अमेठी और सुल्तानपुर डिपो के ए आर एम सुरेश चंद्र, सीनियर फोरमैन वी के श्रीवास्तव , स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।समारोह में रोड वेज कर्मियों ने ए आर एम काशी प्रसाद के कार्य व्यवहार और डिपो को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों का गुणगान किया और नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।ए आर एम काशी प्रसाद ने 5जुलाई2023को अमेठी डिपो का कार्यभार ग्रहण किया था।वे यहां लगभग पैंतीस महीने रहे। उनके कार्यकाल में डिपो के बेड़े में बसों की संख्या और इनकम दोनों में दुगुना से अधिक वृद्धि हुई है। रोडवेज की दुकानों का आवंटन, कैंटीन/जलपान गृह का संचालन,वाटर कूलर लगाने का काम हुआ है। डिपो का डीजल औसत प्रदेश में नम्बर एक का रहा है।सम्मान समारोह का संचालन शीतला प्रसाद शुक्ल और वी के सिंह यादव ने किया। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा के साथ बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, रोडवेज कार्मिक राम पाल, स्थापना लिपिक अजय कुमार आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान डिपो के सभी कर्मियों ने आर एम काशी प्रसाद को मालाएं पहनाई, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए।नये ए आर एम सुरेश चन्द्र का भी स्वागत सम्मान किया। क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र ने एक दूसरे को शाल भेंट कर दायित्व परिवर्तन के लिए खुशियां बांटी।
अमेठी डिपो की प्रगति सभी रोडवेज कर्मियों की मेहनत,आपस में प्यार, सम्मान और टीम भावना का परिणाम है। डिपो की प्रगति के लिए सारी क्रेडिट मैं डिपो स्टाफ/कार्यशाला स्टाफ और सभी चालक परिचालकों को देता हूं। डिपो आज जिस स्थिति में है उससे आगे प्रगति हो, कार्मिकों के बीच टीम भावना बनी रहे। हमारी शुभकामनाएं। क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में किसी भी कर्मचारी की समस्या के हल के लिए मेरे कार्यालय के द्वार हमेशा खुले रहेंगे।-काशी प्रसाद