
PARDARSHI VIKASH NEWS Asansol के रेलपार इलाके में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और तोड़फोड़ की। भीड़ ने पुलिस और आम लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है। दिन में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर बातचीत हुई थी, जिसके बाद शाम को विवाद बढ़ गया।हिंसा के बाद इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब स्थिति नियंत्रण में है और CCTV फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद कई जगहों पर हिंसा, तोड़फोड़ और राजनीतिक झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले भी राज्य के अलग-अलग जिलों में पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, आगजनी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरें आई थीं।