news-details

आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ गौरीगंज। गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, घटना 8 अगस्त की सुबह की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची दूध लेने गई थी, तभी गांव के ही 20 वर्षीय युवक ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।गौरीगंज प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।