news-details

अब राशन-आयुष्मान कार्डधारी महिलाएं जुड़ेंगी समूहों से

You can share this post!

संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के   राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और आयुष्मान योजना के सभी लाभार्थी परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के शासन के निर्देश के बाद सभी विकास खंडों में समूहों के गठन की कवायद तेज है। एक महीने के भीतर सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम एक समूह के गठन का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 10500‌से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित हो चुके हैं।इन समूहों से सवा लाख के आसपास महिलाएं जुड़ी हुई हैं।जिले में क्रियाशील समूहों की संख्या -661है।530समूहों की महिलाएं बैंकों से ऋण लेकर विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार करके बिक्री भी कर रही हैं। डी एम संजय चौहान ने पिछली बैठक में इस योजना की समीक्षा के दौरान पुराने समूहों को क्रिया शील करने और नये समूहों के गठन पर जोर दिया।उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय योजना और बी पी एल योजना में शामिल सभी परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।निशुल्क राशन योजना और आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत कार्ड धारकों को पात्रता के आधार पर पी एम आवास भी दिए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने बताया कि राशन लाभार्थियों को समूह से जोड़ने के लिए कोटेदारों का सहयोग लिया जाएगा।इस सम्बन्ध में डी एम और सी डी ओ से भी अनुरोध किया जाएगा।राशन कार्ड और पी एम आवास योजना के लाभार्थियों को समूह से जोड़ने के लिए कोहरा और रेभा में ब्लाक मिशन मैनेजर फिरोज और निर्मला ने बैठक की। बैठक में एडीओ मनीराम सरोज भी मौजूद रहे।