
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजेश दीक्षित ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल, न्यायप्रिय और लोककल्याणकारी शासक थीं, जिन्होंने समाज में समानता, सद्भाव और न्याय की स्थापना की। उन्होंने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, बद्रीनाथ सहित अनेक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया और जनहित के अनेक कार्य किए।उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया। उनका जीवन समर्पण, सेवा और जनकल्याण की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।