
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के अहिरौली राजा में सोमवार को बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए ‘गोस्वामी लाइब्रेरी’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएन पाठक ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पीएन पाठक ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और पुस्तकालय ज्ञान के प्रसार के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराती है और उनमें पढ़ने की संस्कृति विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है, जिससे बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधाएं मिल सकेंगी।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गोस्वामी लाइब्रेरी की स्थापना को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने में सहायता मिलेगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि यह लाइब्रेरी आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगी।लाइब्रेरी के प्रबंधक सोनू गोस्वामी और धर्मबीर पटेल ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकें।उद्घाटन समारोह में मंडल अध्यक्ष राजेश राव, चंद्रबली गोंड, दुर्गेश जायसवाल, देवानंद दुबे, सुजीत राव, एकलाख अहमद, सोनू शर्मा, मोहन वर्मा, सुनील तिवारी, रमाकांत मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।