
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरवां का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दवा उपलब्धता, पैथोलॉजी, टीकाकरण और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की।निरीक्षण में फार्मासिस्ट योगेश सिंह अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य केंद्र में तीन एएनएम भी मौजूद नहीं मिलीं। अधिकारियों ने बताया कि वे क्षेत्र में टीकाकरण अभियान में लगी हैं। डीएम ने फोन पर एएनएम से संपर्क कर उनकी लोकेशन और कार्य की जानकारी ली।डीएम ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता, जांच और उपचार की व्यवस्था लगातार बेहतर रखी जाए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।