
PARDARSHI VIKASH NEWS 12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर AI171 क्रैश हो गया था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में केवल एक यात्री जीवित बचा था, जो अब भी उस घटना के मानसिक आघात से जूझ रहा है।एक साल बाद उस सर्वाइवर ने कहा कि वह आज भी उस भयावह मंजर को भूल नहीं पाए हैं और उनके लिए जिंदगी उस दिन के बाद बदल गई। उन्होंने अपने भाई को भी इस हादसे में खो दिया था और कहा कि भले ही जांच पूरी हो जाए, लेकिन उनके भाई को वापस नहीं लाया जा सकता। उन्होंने जांच रिपोर्ट में ईमानदारी और पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि हादसे के कारणों को स्पष्ट रूप से सामने लाया जाना चाहिए।प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया था कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान के दोनों फ्यूल स्विच ‘कट-ऑफ’ स्थिति में चले गए थे, जिससे इंजनों को ईंधन मिलना बंद हो गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ऐसा क्यों हुआ। जांच अभी भी जारी है। पीड़ित परिवारों ने मुआवजे और सहायता की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं, जबकि एयर इंडिया ने अधिकतर प्रभावित परिवारों को अंतरिम मुआवजा दिए जाने की जानकारी दी है।